फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   E-KYC of 2.29 lakh units of ration cards not done in the district

Hapur News: जिले में 2.29 लाख यूनिट राशन कार्डों की नहीं की गई ई-केवाईसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
E-KYC of 2.29 lakh units of ration cards not done in the district
हापुड़। जिले में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशनकार्ड की सभी यूनिटों की ई-केवाईसी को अनिवार्य करने के बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। छह माह बीत जाने के बाद भी अभी तक जिले में 2.29 लाख यूनिट की ई-केवाईसी बाकी है। शासन ने 28 फरवरी तक ई-केवाईसी कराने का मौका दिया है, इसके बाद राशन कार्डों से नाम काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में करीब 2.18 लाख राशन कार्ड में करीब 9.16 लाख यूनिट हैं। सभी यूनिटों की ई-केवाईसी कराने के आदेश दिए गए हैं। पूर्व में शासन से इसके लिए समय बढ़ाए जाने और आपूर्ति निरीक्षकों व कोटेदारों को नोटिस देने के बाद भी प्रगति में सुधार नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


अब तक जिले में 75 फीसदी यूनिट की ई-केवाईसी की गई है। 28 फरवरी तक शेष करीब 2.29 लाख यूनिट की ई-केवाईसी की जानी है। समय से ई-केवाईसी न होने से पात्रों के नाम राशन कार्डों से हटाए जा सकते हैं। ऐसे में राशन डीलर और आपूर्ति निरीक्षकों को शत प्रतिशत ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी सीमा बालियान ने बताया कि करीब 90 फीसदी राशन कार्ड धारक ई-केवाईसी करा चुके हैं और 75 फीसदी यूनिट धारकों की ई-केवाईसी को चुकी है। आपूर्ति निरीक्षकों और कोटेदारों को पूर्व में नोटिस दिया गया है। प्रगति में सुधार न आने व पात्रों के नाम राशन कार्ड से हटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed