फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dussehra today, in the evening at Delhi Road, No Entry

दशहरा आज, शाम को दिल्ली रोड पर नो एंट्री

Mon, 10 Oct 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 10 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dussehra today, in the evening at Delhi Road, No Entry
रावण का पुतला - फोटो : ब्यूरो

विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार रात को रावण दहन होगा। इसके चलते शाम छह बजे से यह मार्ग बंद रहेगा। सुरक्षा को लेकर शहर के चप्पे-चप्पे में पुलिस तैनात रहेगी। उधर, गढ़ में रावण दहन और मुहर्रम की मेंहदी का जुलूस एक ही दिन होने से पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

शहर की सबसे बड़ी रामलीला मैदान में मंगलवार को दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा। मैदान में रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतलों का दहन आधी रात के बाद किया जाएगा। इस रोमांचक दृश्य को देखने के लिए देहात व शहरी क्षेत्र से हजारा की भीड़ पहुंचेगी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती होगी।
विज्ञापन


मेले में छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त महिला पुलिस बल तैनात रहेगी। मेले की सुरक्षा के लिए कोतवाली प्रभारी हापुड़ नगर, हाफिजपुर व देहात थानाध्यक्ष, महिला थानाध्यक्ष, पांच उपनिरीक्षक प्रशिक्षु, 40 कांस्टेबिल प्रशिक्षु, एक टीएसआई, एक प्लाटून पीएसी, 10 महिला पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा थानों पर भी रिजर्व में पुलिस बल को बुलाया गया है। वहीं, गढ़ में मंगलवार का दिन पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती वाला रहेगा। इस दिन गढ़-ब्रजघाट, बक्सर, बहादुरगढ़, लुहारी, रजापुर, भद्स्याना के रामलीला मैदानों में मेले लगेंगे। वहीं शहीदे कर्बला की याद से जुड़े मुहर्रम के उपलक्ष्य में मंगलवार रात को मेंहदी का जुलूस भी निकलेगा।


एसडीएम आरएन पांडेय का कहना है कि विजयदशमी और मेंहदी के जुलूस के मद्देनजर तीनों थानों की पुलिस को चौकसी बरतने की हिदायत दी गई है। डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि विजयदशमी और मेंहदी के जुलूस में अलग अलग पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed