{"_id":"58a1dd354f1c1b5d36d849c7","slug":"due-to-highway-construction-three-hours-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्स लेन हाईवे निर्माण के चलते तीन घंटे भीषण जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्स लेन हाईवे निर्माण के चलते तीन घंटे भीषण जाम
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 13 Feb 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
तीन घंटे भीषण जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिक्स लेन हाईवे निर्माण कार्य के चलते रविवार रात नेेशनल हाईवे की रफ्तार थम गई। करीब तीन घंटे तक भीषण जाम लगने से राहगीर हलकान हो गए। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों को भी पसीना आ गया।
विज्ञापन
देर रात करीब 11 बजे किसी तरह यातायात सुचारु हो सका। इन दिनों पिलखुवा में सिक्स लेन हाईवे निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में यहां अक्सर जाम लग जाता है। एक बार फिर रविवार रात करीब आठ बजे जाम लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालत यह हो गई कि करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से बड़ी संख्या में नौकरी कर लौटने वाले लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
जल्दी निकालने के चक्कर में कई वाहन चालकों की आपस में कहासुनी भी हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत की। करीब तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद करीब साढ़े 11 बजे यातायात सुचारु हो सका।
कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि सिक्स लेन हाईवे निर्माण कार्य के चलते जाम लग गया था। वह खुद पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर गए थे। जाम खुलवाकर यातायात सुचारु करवाया गया।