{"_id":"9c1a3b6d7351a775aa8039160d20b99c","slug":"drone-will-protect-ganga-bhakt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन से होगी गंगा भक्तों की सुरक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन से होगी गंगा भक्तों की सुरक्षा
अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 18 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा पर आतंकी गतिविधियां रोकने के लिए ड्रोन से सुरक्षा की जाएगी। कोई संदिग्ध गतिविधि मिलने पर पुलिस-पीएसी को अलर्ट किया जाएगा वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र को नौ जोन, 11 सेक्टरों व 10 रूट में बांटा गया है।
जोन का जिम्मा सीओ देखेंगे। बम निरोधक दस्ता भी मेलास्थल पर पहुंचेगा। वहीं 11 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। गंगा मेले में आतंकवादी गतिविधियों की आशंका पर ऑपरेशन स्वीप चलाया जाएगा।
कंट्रोल रूम से ऑपरेशन स्वीप का निर्देश मिलने पर सभी ड्यूटी पर कार्यरत पुलिसकर्मी अपने निकट के 10 मीटर क्षेत्र में गहनता से संदिग्ध वस्तु/आपत्तिजनक वस्तु की तलाश करेंगे।
विज्ञापन
वहीं आतंकी गतिविधियां रोकने के लिए ड्रोन भी मेलास्थल का चक्कर लगाएगा। मेलास्थल पर 21 अस्थाई थाने बन गए हैं। जहां पर थाना प्रभारियों और फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
मेलास्थल पर पुलिस लाइन परिसर में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जहां 8-8 घंटे की ड्यूटी रहेगी। दो वीडियो कैमरों की टीमें कंट्रोल रूम पर प्रत्येक 12-12 घंटों की शिफ्टों पर रहेगी।
महिला स्नानघाट पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था रहेगी। मनचलों पर काबू पाने के लिए गुंडा दमन दल की दस टीमें गठित की गई हैं।