{"_id":"688263291b38e010cc072588","slug":"drone-camera-hapur-news-c-306-1-gha1001-116335-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दहशत फैलाने वाला ड्रोन कहीं बच्चों का खिलौना तो नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दहशत फैलाने वाला ड्रोन कहीं बच्चों का खिलौना तो नहीं
Thu, 24 Jul 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। दो साल पहले चोटी कटने को लेकर फैली अफवाह के बाद इन दिनों ग्रामीण अंचल में ड्रोन उड़ने की दहशत से लोग सो नहीं पा रहे हैं। बच्चे और महिलाएं रात को बाहर निकलने की बजाए घरों में कैद होने को मजबूर हैं। ग्रामीण छतों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर पहरेदारी कर रहे हैं। हालांकि, बुधवार को गांव बक्सर में उड़ रहे खिलौनानुमा हेलीकॉप्टर को ग्रामीणों ने ईंट मारकर नीचे गिरा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जो जांच पड़ताल के बाद खिलौना नुमा हेलीकॉप्टर को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई।
अमरोहा से होते हुए संभल, रामपुर और बिजनौर के बाद ड्रोन का शोर गढ़ तहसील क्षेत्र के गांवों में शुरू हो गया है। पिछले एक सप्ताह से व्याप्त दहशत के कारण लोग चैन की नींद तक नहीं सो पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने बुधवार की रात में 10 से तीन बजे तक ड्रोन उड़ते हुए देखे हैं। इनमें से चार-पांच रंग बिरंगी लाइट दिखाई देती हैं। कई युवाओं ने ड्रोन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। इसी बीच सिंभावली के गांव बक्सर की आबादी में उड़ रहे ड्रोन जैसे उपकरण को ग्रामीणों ने ईंट मारकर नीचे गिरा लिया। इसकी जांच की गई तो वह बच्चों का खिलौनानुमा हैलीकॉप्टर था। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि गांव बक्सर में ग्रामीणों द्वारा ईंट मारकर गिराए गए खिलौनानुमा हेलीकॉप्टर को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है, इसमें कई तरह की रंग-बिरंगी लाइटें लगी हैं। इसका संचालन भी रिमोट द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों को ड्रोन उड़ने और बदमाश आने की अफवाहों से सावधान रहने के साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी जा रही है।
कई लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
गांव बक्सर, पावटी, वैठ की आबादी से लेकर बाहरी छोर पर संदिग्ध दशा में घूमने वाले पांच लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंपा दिया गया। हालांकि पुलिस का मानना है कि संदिग्ध बताए जा रहे लोग मंदबुद्धि प्रवृत्ति से जुड़े हैं, इसको लेकर जांच कराई जा रही है।