{"_id":"58b6dfdf4f1c1bbe1c8317d7","slug":"drizzling","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बूंदा बांदी ने बढ़ाई आलू किसानों की धड़कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बूंदा बांदी ने बढ़ाई आलू किसानों की धड़कन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 01 Mar 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
आलू किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में इन दिनों आलू की खुदाई का काम तेजी से चल रहा है। बुधवार सुबह हल्की बूंदा बांदी से आलू किसानों की धड़कने बढ़ने लगीं। तेज बारिश से आलू में गलन फैलना स्वाभाविक है। किसी भी तरह किसान आलू को कोल्ड स्टोर तक पहुंचाने की जल्दबाजी में लगे हैं।
विज्ञापन
इस बार जिले में सरकारी आकंड़ों के मुताबिक 3500 हेक्टेयर रकबे पर आलू की फसल बोई थी। हालांकि किसान आलू का रकबा 4500 हेक्टेयर बता रहे हैं। इन दिनों आलू की खुदाई चल रही है।
विज्ञापन
आलम यह है कि कोल्ड स्टोरेज में आलू से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की लंबी कतारें लगी हैं। मौसम के बदलते मिजाज से अब आलू उत्पादक किसानों की परेशानी बढ़ गई हैं। बुधवार सुबह हल्की बूंदा बांदी शुरू हुई। इससे किसानों के होश उड़ने लगे।
विज्ञापन
आलू की फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी है। तेज बारिश होने पर आलू के ढेर में गलन शुरू हो जाती है। हालांकि बूंदा बांदी के बाद तेज धूप खिलने से किसानों ने राहत मिली।
हालांकि मौसम में बदलाव से अब किसान आलू को कोल्ड स्टोरेज पहुंचाने की जल्दबाजी में हैं।
जिला उद्यान अधिकारी एनके सहानिया का कहना है कि फिलहाल हल्की बूंदाबांदी से आलू की फसल को कोई नुकसान नहीं है। तेज बारिश के बाद तेज धूप से जरूर आलू की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।