फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   driver beat transporter and his brother

Hapur News: हिसाब मांगने पर चालक और साथियों ने ट्रांसपोर्टर और भाई को पीटा

Wed, 19 Feb 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 19 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
driver beat transporter and his brother
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक धर्म कांटे पर विवाद होने के बाद चालक ने अपने साथियों के साथ ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक और सगे भाई पर लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी अर्पित चौधरी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि थाना देहात क्षेत्र में उनकी शुभ लास्टिक सर्विस के नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी है। उसके यहां ट्रक का चालक मोहल्ला जसरूपनगर निवासी सोनू कुमार व क्लीनर थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर का सिद्धार्थ काम करता है। अर्पित चौधरी ने बताया कि दोनों काफी दिनों से उसे किसी न किसी रूप से आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन


13 फरवरी की सुबह उसने चालक को फोन कर ट्रक को गोदाम पर लाने व अपना हिसाब करने के लिए कहा। इसपर वह टालमटोल करने लगा। शक होने वह अपने भाई शुभम के साथ दिल्ली रोड पर मुरारी धर्मकांटे के सामने पहुंचा, जहां उसका ट्रक खड़ा था। यहां उसने चालक को आवाज लगाई तो चालक सोनू कुमार, क्लीनर सिद्धार्थ व उसका भाई आकाश लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर वहां पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने गाली गलौज कर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। सिर में रॉड लगने से शुभम लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपियों ने ट्रक में भी तोड़फ़ोड़ कर दी। आरोपी ट्रक के दस्तावेज व बिल भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed