फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dried up thousands of trees.

देखरेख के अभाव में सूख गए हजारों पेड़

Thu, 13 Oct 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 13 Oct 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
Dried up thousands of trees.
सूख गए हजारों पेड़ - फोटो : अमर उजाला

एचपीडीए द्वारा रेलवे की भूमि में आठ साल पहले लाखों के बजट से लगाए गए पेड़ रख रखाव नहीं होने के कारण सूख गए हैं। अधिकतर पौधों को लोग उखाड़ ले गए। वहीं, रेलवे अधिकारी मामले से अंजान हैं।

विज्ञापन


हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2008 में करीब 12 हजार पौधे रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइन के आसपास लगवाए थे। इन पौधों को लगाने में करीब 35 लाख रुपये प्राधिकरण ने खर्च किए थे। पौधे लगाने के बाद इनकी देखरेख की जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की थी।
विज्ञापन


रेलवे ने तीन साल के लिए इनके रखरखाव के लिए 16 रुपये प्रति वर्ष प्रति पौधे के हिसाब से ठेका भी छोड़ा था। इन सब के बावजूद अब इन पेड़ों ही हालत बहुत बुरी हैं। इनमें से इक्का दुक्का पेड़ ही हरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बाकी सूख चुके हैं। अधिकतर सूखे पेड़ों को लोग जलाने के लिए उखाड़कर ले गए हैं। इसके अलावा जिन स्थानों पर ये पेड़ लगे हैं अब वहां गंदगी पसरी है।  


इस संबंध में डीआरएम प्रमोद कुमार का कहना है कि मामला काफी पुराना है। मामले की जांच कराई जाएगी। साथ ही इसके लिए जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed