{"_id":"584989804f1c1be15944a1dc","slug":"draw-building-number-assigned-hpda","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीडीए ने ड्रा से आवंटित किए भवन नंबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीडीए ने ड्रा से आवंटित किए भवन नंबर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 08 Dec 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
एचपीडीए ने ड्रा से आवंटित किए भवन नंबर
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए)के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को ड्रा के माध्यम से प्रीत विहार फेस दो के भवन आवंटियों को उनके मकानों के नंबर आवंटित किए। इस कार्य के लिए प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आर के सिंह ने एक कमेटी का गठन किया था।
विज्ञापन
ड्रा का आयोजन एसडीएम मीनू राणा की उपस्थिति और प्राधिकरण के सचिव एवं वित्त नियंत्रक विश्वजीत राय की अध्यक्षता में किया गया। 159 ईडब्लूएस एवं 67 एलआईजी भवनों के नंबर ड्रा के माध्यम से निकालकर क्रमबद्ध आवंटित किए गए।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य अभियंता एपी सिंह, प्राधिकरण के तहसीलदार अनिल कुमार और संपत्ति अधिकारी एस के नागर मौजूद रहे।