{"_id":"67951ae2b3e28a65fc0cd84a","slug":"drainage-in-textile-city-hapur-news-c-135-1-hpr1005-119615-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: टेक्सटाइल सिटी में 35 लाख से बनेगा नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: टेक्सटाइल सिटी में 35 लाख से बनेगा नाला
Sat, 25 Jan 2025 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 25 Jan 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। पिलखुवा स्थित टेक्सटाइल सिटी में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाले का निर्माण और साफ-सफाई कराई जाएगी। साथ ही सीवर लाइन की मरम्मत और रख-रखाव का कार्य भी होगा। इन दोनों कार्य पर करीब 52.80 लाख रुपये खर्च होंगे।
प्राधिकरण ने कई साल पहले पिलखुवा में टेक्सटाइल सिटी स्थापित की थी। यहां पर वर्तमान में 100 से अधिक फैक्टरी संचालित हैं। जिनसे सरकार को करोड़ों का राजस्व मिलता है, लेकिन बिन बरसात यहां जलभराव हो जाता है। साथ ही नालों की सफाई न होने से यह ओवरफ्लो हो जाते हैं। पिछले दिनों प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन गौड़ ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था। उद्यमियों की परेशानियों को देखते हुए विकास कार्य कराने के निर्देश दिए थे।
अब प्राधिकरण द्वारा योजना के तहत नाली का निर्माण व मरम्मत के साथ ही साफ-सफाई का कार्य 35.07 लाख रुपये से कराया जाएगा। इसके अलावा 17.75 लाख से सीवर लाइनों की साफ-सफाई, मरम्मत का कार्य एक वर्ष तक करना होगा।
विज्ञापन
प्राधिकरण के सचिव प्रवीण गुप्ता का कहना है कि दोनों कार्यों के लिए टेंडर निकाले गए हैं। उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्राधिकरण ने कदम उठाया है।