{"_id":"570bcd384f1c1b38414a6abe","slug":"dr-ambedkar-s-125th-birth-anniversary-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. अंबेडकर का 125वां जन्मोत्सव मनाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. अंबेडकर का 125वां जन्मोत्सव मनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 11 Apr 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित
- फोटो : अमर उजाला
जीवन सहारा वैलफेयर समिति के तत्वावधान में बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के 125 वे जन्मोत्सव पर रामलीला मैदान में एक शाम बाबा साहब अंबेडकर के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हापुड़ में जनमे बौद्ध मिशनरियों को डा. अंबेडकर रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजयपाल आढ़ती ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान डीआईजी (जेल) मेरठ वीके शेखर, कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. भीमराव अंबेडकर के पौत्र प्रकाश राव अंबेडकर व संचालन बलराम सिंह नागवंशी ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मिथन सिंह बौद्ध, रामशरण बौद्ध, रामरतन बौद्ध, प्रेमसागर, जगदीश बौद्ध, डीबीएस सेहरा, रमेश गौतम, जयवीर त्यागी, अनिल आजाद, ममता राव, हीरालाल कर्दम आदि को डा.अंबेडकर रत्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्षा मालती भारती, विधायक गजराज सिंह, बसपा प्रत्याशी आदेश कुमार गुड्डू, मनीष उर्फ मोनू, डा. सतीश प्रकाश, डा. इंदु चौधरी, डा. रवि प्रकाश, विनोद गौतम, पदम सिंह गौतमरहे।