फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dowry case

Hapur News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकालने का आरोप

Sat, 13 Sep 2025 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 13 Sep 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
dowry case
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में एक करोड़ रुपये की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर उन्हें घर से निकालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विवाहिता को छोड़कर उनका पति डेनमार्क में अन्य युवती के साथ रह रहा है। विवाहिता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विवाहिता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 28 फरवरी 2025 को उनकी शादी दिल्ली के तिलकनगर पृथ्वी पार्क निवासी युवक से हुई थी। परिजनों ने उनकी शादी में करीब 1.25 करोड़ रुपये खर्च किए थे। शादी से पहले पति ने उनकी नौकरी छुड़वाकर डेनमार्क ले जाने का भी वादा किया था। उन्होंने पति के कहने पर अपनी नौकरी छोड़ दी थी। एक मार्च से ही पति, सास, ससुर, देवर, देवरानी, चचिया सास, चचिया ससुर, ननद शादी में दिए गए दान दहेज से नाखुश थे। आरोप है कि आरोपी कम दहेज का ताना देकर उनका उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन

दो मार्च को रिसेप्शन के दौरान आरोपियों ने उनके पिता से दहेज में एक करोड़ रुपये अतिरिक्त मांग की। उनके पिता ने आरोपियों की मांग को नहीं माना। मांग पूरी न करने पर आरोपियों ने उन्हें गाली गलौज की और माता पिता का भी अपमान किया। इसके बाद पांच मार्च की रात आरोपियों ने उन्हें जमकर पीटा और उनके सभी गहने अपने पास रख लिए थे। 14 मार्च को पति ने दहेज में एक करोड़ रुपये पिता से न लाने पर उन्हें छोड़कर डेनमार्क चले जाने की धमकी दी। इसके बाद पति डेनमार्क चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed