फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   double toll without fastag

छिजारसी टोल प्लाजा पर हजारों वाहनों से लाखों रूपया वसूला गया दोगुना टोल शुल्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
double toll without fastag
बिना फास्टैग गुजरे वाहनों से वसूला दोगुना टोल
विज्ञापन

पिलखुवा। वाहनों में फास्टैग की अनिवार्यता के कारण मंगलवार को छिजारसी टोल पर व्यवस्था बिगड़ गई। कैश लेन बंद होने के कारण बिना फास्टैग वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूला गया। इस दौरान टोल कर्मियों से वाहन चालकों की नोकझोंक भी हुई लेकिन पुलिस के मौजूद होने के चलते कोई विवाद नहीं हुआ। वहीं वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण टोल पर लंबी लाइन लग गई। देर रात तक टोल पर जाम की स्थिति बनी रही।
केंद्र सरकार ने 15 फरवरी की रात 12 बजे से टोल प्लाजा पर कैश लेन को बंद करते हुए सभी वाहनों पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया था। सरकार के आदेशानुसार टोल पर सभी कैश लेन को बंद कर दिया गया। मंगलवार से सभी वाहन फास्टैग लेन से गुजरे लेकिन बिना फास्टैग वाले वाहन जब इस लेन में आए तो व्यवस्था बिगड़ने लगी। इस दौरान वाहन चालकों ने दोगुना टोल देने में आनाकानी की लेकिन पुलिस व्यवस्था मजबूत होने के चलते कोई विवाद नहीं हुआ। टोल कर्मियों ने वाहन चालकों से दोगुना टोल वसूलने के बाद ही आगे जाने दिया।
विज्ञापन

फास्टैग रिचार्ज न होने से बढ़ी दिक्कत
कैश लेन बंद होने के कारण बिना फास्टैग वाले वाहनों के चलते जाम की समस्या बनी। अधिकांश वाहन ऐसे थे जिनमें फास्टैग तो लगा था लेकिन वह काफी समय से रिचार्ज नहीं हुआ था। लंबे समय तक जीरो बैलेंस होने के कारण फास्टैग ब्लैक लिस्ट हो जाता है। ऐसे में रिचार्ज करने पर फास्टैग को अपडेट होने में काफी समय लगा। इसके कारण टोल पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -
छिजारसी टोल प्लाजा के प्रबंधक शेषनाथ ने बताया कि सोमवार की रात 12 बजे से टोल प्लाजा की कैश लेन को बंद कर दिया गया। मंगलवार शाम पांच बजे तक हजारों वाहनों से दोगुना टैक्स वसूला गया। सुरक्षा के लिए प्लाजा पर रात से ही पुलिस तैनात रही। प्लाजा कर्मियों द्वारा चालकों को फास्टैग लगवाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed