{"_id":"69d0d5d7345f063d20094dee","slug":"dolphin-sighted-in-the-ganga-at-brijghat-hapur-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: ब्रजघाट गंगा में अठखेलियां करती नजर आई डॉल्फिन, श्रद्धालुओं में उत्साह; कैमरे में कैद हुआ खास नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: ब्रजघाट गंगा में अठखेलियां करती नजर आई डॉल्फिन, श्रद्धालुओं में उत्साह; कैमरे में कैद हुआ खास नजारा
Sat, 04 Apr 2026 02:42 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट गंगा में अठखेलियां करती नजर आई डॉल्फिन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रजघाट पर शनिवार सुबह उस समय खास नज़ारा देखने को मिला जब गंगा नदी में डॉल्फिन अठखेलियां करती नजर आई। शांत बहती धारा के बीच उछलती-कूदती डॉल्फिन ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। देखते ही देखते यह दृश्य आकर्षण का केंद्र बन गया और लोगों ने अपने मोबाइल फोन में इस दुर्लभ पल को कैद कर लिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा में डॉल्फिन का दिखाई देना शुभ संकेत माना जाता है। वन क्षेत्राधिकारी करण सिंह ने बताया कि गंगा में डॉल्फिन का दिखना नदी के स्वच्छ और स्वस्थ होने का प्रमाण है। डॉल्फिन केवल साफ पानी में ही पनपती हैं, इसलिए इनकी मौजूदगी पर्यावरण संतुलन का संकेत देती है।
विज्ञापन
डॉल्फिन जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का अहम हिस्सा होती हैं। यह जल में मौजूद जीवों की संख्या को संतुलित रखती हैं और नदी की जैव विविधता को बनाए रखने में मदद करती हैं। ब्रजघाट पर डॉल्फिन का दिखना न केवल पर्यावरण के लिए सकारात्मक संकेत है, बल्कि यह क्षेत्र के लिए आकर्षण और जागरूकता का विषय भी बन गया है।
विज्ञापन