{"_id":"67a4e62d708d703a0a06736f","slug":"dog-bite-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120070-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पिलखुवा में कुत्तों का आतंक, पांच को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पिलखुवा में कुत्तों का आतंक, पांच को किया घायल
Thu, 06 Feb 2025 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों ने युवती समेत पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों ने अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज की वैक्सीन लगवाई।
दिल्ली से मोहल्ला खटीकान में शादी समारोह में पहुंची युवती हिमानी घर से बाहर किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान गली के कुत्ताें ने उन्हें घेर लिया। एक कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया। चीख सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। वहीं, रेलवे रोड पर दुकानदार विकास शर्मा ने बताया कि वह अपनी दुकान के बाहर खड़े होकर ग्राहकों से बात कर रहे थे तभी एक कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। रेलवे रोड निवासी असलम, आरिफ व भोला पुरी के विकास को भी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों ने पास की ही सरकारी अस्पताल जाकर एंटी रेबीज की वैक्सीन लगवाई। लोगों ने कुत्ताें को पकड़वाने और नसबंदी करवाने की मांग की है। नगर पालिका के अध्यक्ष विभु बंसल का कहना है कि जल्द ही आवारा कुत्तों को पकड़वा कर उनकी नसबंदी करवाई जाएगी।