{"_id":"67b6114f84b4b6858302de81","slug":"dog-attack-on-four-people-hapur-news-c-135-1-hpr1002-120559-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मोहल्ला पुरा में कुत्ते ने चार लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मोहल्ला पुरा में कुत्ते ने चार लोगों को काटा
Wed, 19 Feb 2025 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 19 Feb 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। नगर के मोहल्ला पुरा में कुत्ते ने चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने कुत्ते की तलाश की, लेकिन वह भाग गया।
बुधवार की सुबह मोहल्ला निवासी चेतन अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान कुत्ता उनके पीछे दौड़ पड़ा, चेतन ने भागकर बचने का प्रयास किया। लेकिन कुत्ते ने उन्हें काट लिया। शोर सुनकर चेतन के पिता बबलू उसे बचाने पहुंचे, लेकिन कुत्ते ने झपट कर उनके हाथ पर काट लिया।
कुत्ते को लोगों ने भगाया, कुछ ही दूरी पर प्रभात और आकाश के पैर पर भी काट लिया। दो दिन पहले ललित चौधरी को भी इसी कुत्ते ने काट लिया था। स्थानीय लोगों ने कुत्ते की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
मोहल्ला निवासी मोहन पाल, अमित व विनोद ने बताया कि पालिका की अनदेखी से कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ गया है। आए दिन लोगों को ये काटकर घायल कर रहे हैं। स्कूल आने जाने वाले लोगों में भी दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि जिले के समस्त सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज की वैक्सीन उपलब्ध है। कुत्ता, बंदर काटने के 24 घंटे के अंदर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।