फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dog attack on a lady

Hapur News: घर के बाहर बैठी महिला पर कुत्ते ने किया हमला

Sat, 01 Jun 2024 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 01 Jun 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
dog attack on a lady
हापुड़। घर के बाहर बैठी भीमनगर निवासी महिला पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला के चेहरे और बाजू समेत कई जगह काटा। वहीं, गर्मी के कारण कुत्तों के हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं। शनिवार को भी गढ़ रोड सीएचसी पर सौ से अधिक मरीज एंटी रेबीज की वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


मोहल्ला भीमनगर निवासी सुधर सुबह घर के बाहर सीढि़यों पर बैठी थी। इसी दौरान एक कुत्ते ने उसे नीचे गिराकर नोचना शुरू कर दिया। चीख सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे और प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन


वहीं, मोहल्ला फूटी लाइन निवासी तेजस के अलावा शुभम, तुषार और आजमा को भी कुत्तों ने घेर कर हमला कर दिया। रोते बिलखते बच्चे यहां पहुंचे। इसके अलावा धनौरा निवासी नैन सिंह, मजीदपुरा निवासी बच्ची सादिया पर भी कुत्तों ने घर के बाहर खेलने के दौरान हमला किया। जिससे जांघ पर गहरा घाव हो गया। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी के दौरान इस प्रकार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में लगातार इस प्रकार के मरीज पहुंच रहे हैं और इलाज करा रहे हैं। कुछ की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दिल्ली मेरठ के लिए भी रेफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीएचसी में लग रही एंटी रेबीज की वैक्सीन

बंदर और कुत्तों के हमले में घायलों को अब पीएचसी में भी एंटी रेबीज की वैक्सीन लगाई जा रहीहै। इस संबंध में केंद्र प्रभारियों को सीएमओ ने निर्देशित कर दिया है। हालांकि जिन बच्चों को कुत्तों द्वारा अधिक जख्मी किया जाता है, ऐसे बच्चों को 24 घंटे के अंदर एंटी रेबीज सीरम लगाना होता है, जो जख्म के आसपास लगाया जाता है। ताकि रेबीज दिमाग तक न पहुंचे। जिले में यह वैक्सीन नहीं आती, इसलिए बच्चों को इस तरह की वैक्सीन के लिए दिल्ली ही भेजा जाता है।




पांच दिनों में टीकाकरण की स्थिति-



तिथि टीकाकरण

01 जून 435

31 मई 410

30 मई 381

29 मई 356

28 मई 323



कोट -

जिले के सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज की वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है। लोगों को टीकाकरण के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया गया है। - डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed