{"_id":"593c19c84f1c1bd7058b46f9","slug":"documents-of-cooperatives-found-lying-in-the-litter","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े में पड़े मिले सहकारी समिति के दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े में पड़े मिले सहकारी समिति के दस्तावेज
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 10 Jun 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
दस्तावेज
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी कर्मचारी कार्यों के प्रति लापरवाह हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शनिवार को एक सहकारी समिति के किसानों को जारी नोटिस फ्रीगंज रोड पर कूड़े के ढेर के पास पड़े मिले। लोगों ने दस्तावेजों को तहसीलदार को सौंप दिया।
विज्ञापन
तहसीलदार ने सहायक निबंधक (सहकारिता) को मामले की जांच करने और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। शनिवार सुबह फ्रीगंज रोड पर तहसील चौपले के पास लोगों ने अपनी दुकानें खोली तो उन्हें कूड़े के ढेर के पास सैकड़ों सरकारी दस्तावेज पड़े मिले।
विज्ञापन
दस्तावेजों पर तहसीलदार हापुड़ की मुहर और हस्ताक्षर थे। दस्तावेज देखकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कृषि यंत्रों की दुकान करने वाले देवेंद्र सिंह ने दस्तावेजों को तहसीलदार केके सिंह के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, दस्तावेज किसान सेवा सहकारी समिति द्वारा बकाएदार किसानों को जारी किए गए नोटिस थे, जो तहसील प्रशासन की ओर से ही जारी किए जाते हैं। समझा जाता है कि समिति के कर्मचारी की लापरवाही से ये दस्तावेज सड़क पर गिर गये होंगे।
इस लापरवाही के लिए तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। तहसीलदार केके सिंह ने बताया कि इस लापरवाही के लिए सहायक निबंधक (सहकारिता) को पत्र लिखकर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिये कहा जा रहा है।
यह भी चर्चाएं हैं कि संबंधित कर्मचारी का शुक्रवार गांव घुंघराला में किसी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसका बैग गायब हो गया। ऐसे में प्लानिंग के तहत बैग के दस्तावेजों को तहसील के पास फेंक दिया गया।