{"_id":"6a8b47c7fe3d59ec0f072570","slug":"doctors-fail-to-turn-up-at-jan-arogya-mela-patients-return-disappointed-hapur-news-c-135-1-hpr1002-147090-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जन आरोग्य मेले में नहीं पहुंचे चिकित्सक, मायूस लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जन आरोग्य मेले में नहीं पहुंचे चिकित्सक, मायूस लौटे मरीज
विज्ञापन
मोती कालोनी स्थित सरकारी अस्पताल में लगे जन आरोग्य मेले में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। जन आरोग्य मेलों में रविवार को मोती कॉलोनी स्थित जन आरोग्य मंदिर में चिकित्सक नहीं पहुंचे। कुर्सी खाली पड़ी रही। ऐसे में मरीज मायूस होकर वापस लौटे। अन्य आरोग्य मंदिरों में वायरल बुखार के मरीज सबसे अधिक आए। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं भी नियमित जांच कराने पहुंचीं।
वायरल बुखार की चपेट में जिला है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी फुल चल रही हैं। रविवार को सीएचसी, जिला अस्पताल में ओपीडी नहीं थी। ऐसे में जन आरोग्य मेलों में ही मरीज पहुंचे लेकिन मोती कॉलोनी स्थित जन आरोग्य मंदिर में चिकित्सक ही नहीं आए। स्टाफ नर्स इलाज करती मिलीं। स्टाफ ने बताया कि चिकित्सक अवकाश पर हैं, ऐसे में बहुत से मरीज यहां से मायूस लौटे।
मजदीपुरा स्थित जन आरोग्य मंदिर में बुखार के 132 मरीज पहुंचे। इनमें अधिकांश को वायरल बुखार था। 12 के सैंपल डेंगू और मलेरिया की जांच के लिए भरे गए। पेट में संक्रमण वाले मरीजों की संख्या भी अधिक रही। भीमनगर स्थित जन आरोग्य मंदिर में बुखार के मरीजों के साथ गर्भवती महिलाएं भी बड़ी संख्या में नियमित जांच कराने पहुंचीं। जिलेभर में लगे आरोग्य मंदिरों में 932 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि चिकित्सकों को आरोग्य मेले में उपस्थित रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी। निरीक्षण कर व्यवस्था परखी जा रही है।