{"_id":"58d3e4a14f1c1b425c1a469a","slug":"doctor-of-government-hospitals-in-dress-code","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ड्रेस कोड में नजर जाएंगे सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ड्रेस कोड में नजर जाएंगे सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 23 Mar 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टर अब ड्रेस कोड में नजर आएंगे। शासनादेश के बाद सीएमओ ने डॉक्टरों को निर्देशित कर दिया है। औचक निरीक्षण में ड्रेस कोड न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अब से पहले सरकारी अस्पतालों में तैनात चिकित्सक अपनी इच्छानुसार कपड़े पहनकर आते है। ऐसे में मरीज या तीमारदारों को डॉक्टरों की पहचान करने में परेशानी होती है। कई बार तो जानकारी न होने पर चिकित्सक से मारपीट तक हो जाती है।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता पर शासन से स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को अस्पतालों में ड्रेस कोड लागू करने के कड़े निर्देश दिए हैं। चिकित्सकों को ड्रेस कोड में ही अस्पताल में आने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ को निर्देशित किया है कि प्रत्येक चिकित्सक ड्रेस कोड में ही अस्पताल में आएं। औचक निरीक्षण में यदि ड्रेस कोड नहीं मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।