{"_id":"5919c6484f1c1b773cf22c6d","slug":"do-not-give-fuel-to-drivers-without-helmets-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेल्मेट वाहन चालकों को न दें ईंधन: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेल्मेट वाहन चालकों को न दें ईंधन: डीएम
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 15 May 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
बिना हेल्मेट चालकों को न दें ईंधन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेपटरी हो चुकी शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सोमवार को डीएम व एसपी ने कलक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेल्मेट लगाए वाहन चालकों र्को इंधन न देने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
साथ ही चौराहे से 50 मीटर दूर तक वाहन न खड़े करने के निर्देश भी दिए। बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रणव झा ने कहा कि शहर में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए जरूरी है कि जिले के सभी स्कूलों व कॉलेजों के खुलने और छुट्टी होने के समय में कुछ अंतराल रहे।
विज्ञापन
स्कूल में आने वाले वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था स्कूल के अंदर ही हो। स्कूलों में यातायात नियमों का छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाए। छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधक अपने वाहनों से ही घर छुड़वाएं, ताकि ई-रिक्शों का जमावड़ा स्कूलों के बाहर न लगे।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधक अभिभावकों के साथ बैठक करें और यातायात की कार्यशालाएं आयोजित कराएं। इसके अलावा रोड सेफ्टी क्लब बनाए जाएं।
डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि शहर के चौराहों के आसपास होर्डिंग व बैनर बिल्कुल न लगाए जाएं। चौराहों पर स्थापित बिजली के खंभों का स्थान परिवर्तन कराया जाए। इसके लिये अधिशासी अभियंता विद्युत कार्य योजना बनाकर दें।
उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चौराहों से 50 मीटर दूर तक ऑटो, ई-रिक्शा व अन्य गाड़ियां जहां-तहां न खड़ी हों। रोडवेज की बसें अपने स्टॉप पर यात्रियों को उतारें और चढ़ाएं।
एसपी हेमंत कुटियाल ने कहा कि हाईवे पर यदि कोई मरम्मत का कार्य होता है तो बगैर पुलिस व जिला प्रशासन को सूचित किए न किया जाए। बैठक में उपस्थित पेट्रोल पंप मालिकों से कहा कि वह अपने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाएं।
पेट्रोल भरवाने आए व्यक्तियों को हेलमेट व रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के लिए प्रेरित करें। बिना हेलमेट लगाए चालकों को ईंधन न दिया जाए। बैठक में स्कूलों के प्रबंधक व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।