{"_id":"57dac7034f1c1bc43ad47868","slug":"dm-village-in-the-monkey-terror","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के ‘गांव’ में बंदरों का आतंक, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के ‘गांव’ में बंदरों का आतंक, छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 15 Sep 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
बंदरों का आतंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के गोद लिए गांव ट्याला में बृहस्पतिवार को बंदरों ने छह लोगों को काट लिया। वहीं बंदरों से डर कर भाग रहा एक बच्चा छत से गिरकर घायल हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासनिक अफसरों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बंदरों ने गांव में खूब उत्पात मचाया। बंदरों ने 60 वर्षीय अबरार, 55 वर्षीय चंद्रवती, 65 वर्षीय जानकी देवी, 15 वर्षीय संजय समेत 70 वर्षीय एक वृद्धा को काटकर घायल कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं गांव निवासी उदयराम का पुत्र संजय अपनी जान बचाने के लिए भागा तो छत से गिर गया। इससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। गांव निवासी टेकचंद ने बताया कि बंदरों का आतंक इस कदर है कि घरों में कुछ सामान रखना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
रात के समय भी छत पर सोने के दौरान बंदर काट लेते हैं। इस संबंध में वन विभाग और प्रशासनिक अफसरों से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासनिक अफसरों की अनदेखी से ग्रामीणों में गुस्सा है।
ग्रामीणों ने तत्काल राहत न मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शिकायत करने वालों में बब्लू प्रधान, इमरान, डॉ. हसरत, पुष्पेंद्र, रामकिशोर, चिंटू, दिनेश सैनी, असलम अंसारी, छोटन, सचिन, प्रवेश आदि रहे।
जिला प्रभागीय वन अधिकारी पीएन सिंह का कहना है कि इस मामले की उन्हें फिलहाल जानकारी नहीं है। वह जल्द टीम को मौके पर भेजकर बंदरों को पकड़वाया जाएगा।