फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dm stop one day salary

Hapur News: डीएम ने रोका ग्राम पंचायत सचिव का एक दिन का वेतन

Sat, 31 May 2025 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 31 May 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
dm stop one day salary
कुचेसर चौपला। ग्राम पंचायत सरावनी में शनिवार को डीएम अभिषेक पांडेय ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान समस्याओं की अनदेखी पर ग्राम पंचायत सचिव का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने डीएम के सामने पानी की उपलब्धता, शौचालय, जलभराव और पानी की निकासी की समस्या के बारे में बताया। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्ति को लाभ दिया जाए। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम सचिव का एक दिन का वेतन रोकने को कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी व ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि एएनएम व आशाओं से समन्वय बनाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के टीकाकरण के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने ग्राम में कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को पोषित की श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। जन चौपाल के दौरान ग्रामवासियों द्वारा पानी की टंकी लीकेज होने की समस्या की भी जानकारी दी गई। इस पर डीएम ने गांव में संचालित पानी की टंकी में लीकेज की समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा समन्वय बनाते हुए गांव में नाली व तालाब की साफ-सफाई कराने को कहा। साथ ही ग्रामीणों ने डीएम के समक्ष खेल मैदान, गांव में लाइब्रेरी बनवाने, तालाब और नाले की सफाई कराने की मांग की। एक ग्रामीण ने बच्चे का सरकारी स्कूल में दाखिला करवाने की मांग की । ग्रामीण ने बताया कि वह बच्चे को स्कूल में पढ़ाने के लिए सरकारी स्कूल में दाखिला करवाना चाहता है, लेकिन बच्चे की उम्र ज्यादा बताकर उसका दाखिला नहीं किया जा रहा है। इस पर डीएम ने तत्काल बच्चे का दाखिला कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इस दौरान सीडीओ हिमांशु गौतम, सीएमओ डॉ सुनील त्यागी, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, जिला पंचायत राज अधिकारी शिव बिहारी शुक्ला , खंड विकास अधिकारी हरित कुमार आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed