{"_id":"65734310c4ba3d007d0ffa96","slug":"dm-inspection-of-drug-ware-house-hapur-news-c-135-1-hpr1001-5596-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जिलाधिकारी ने ड्रग वेयर हाउस का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जिलाधिकारी ने ड्रग वेयर हाउस का किया निरीक्षण
Fri, 08 Dec 2023 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 08 Dec 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने शुक्रवार को मोदीनगर रोड स्थित ड्रग वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने पोर्टल पर प्राप्त डिमांड व दवा भेजने की स्थिति की जांच की। उन्होंने वेयर हाउस में दवाओं के स्टॉक तथा पोर्टल पर दर्ज दवाओं की स्थिति देखी।
जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने दर्द निवारक, एंटीबायोटिक, एंटी वेनम, रक्त चाप, मधुमेह समेत अन्य बीमारियों की दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी की। उन्होंने जननी सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व अन्य माध्यमों से आपूर्ति की गई दवाइयों का स्टॉक रजिस्टर देखा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मांग के आधार पर दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। दवाओं के भंडारण में मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दवाओं की हर समय पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए। अगर किसी भी प्रकार की कमी मिलती है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार त्यागी उपस्थित थे।