{"_id":"6a244ef02e8b4258260d6d68","slug":"dm-gave-the-message-of-nutrition-through-annaprashan-program-hapur-news-c-135-1-hpr1001-142639-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अन्नप्राशन कार्यक्रम से डीएम ने दिया पोषण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अन्नप्राशन कार्यक्रम से डीएम ने दिया पोषण का संदेश
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को पोषाहार वितरित करती डीएम। संवाद
धौलाना। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने व कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से शनिवार को गोदभराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम कविता मीना ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई और छह माह पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन कराया।
कविता मीना ने कहा कि गर्भावस्था से लेकर बाल्यावस्था तक उचित पोषण, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर टीकाकरण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने महिलाओं व परिजनों से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं का लाभ लेने और बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
सीडीपीओ बबीता सिंह ने बताया कि बाल विकास सेवा व पुष्टाहार विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार तथा कुपोषण उन्मूलन के लिए लगातार विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी बबीता सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार, बेबी, रेखा, जूली, मीनाक्षी, रीता व गीता आदि मौजूद रहीं।