{"_id":"579f651a4f1c1be3762b95e0","slug":"diwarming-supplements-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में गुरुजी खिलाएंगे डीवर्मिंग की खुराक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में गुरुजी खिलाएंगे डीवर्मिंग की खुराक
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 01 Aug 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
दवा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात क्षेत्र के स्कूलों में 10 अगस्त को गुरुजी नौनिहालों एंटी कृमि दवा पिलाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने जिले के 2.29 लाख बच्चों को इस दवा की खुराक के लिए चयनित किया है। इसका उद्देश्य बच्चों में कुपोषण को खत्म करना है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की जांच में स्कूलों में पढ़ने वाले अनेक बच्चों के पेट में कीड़ों की शिकायत मिली थी। इसकी वजह से बच्चे कमजोर हो जाते हैं। समय पर इलाज न होने पर बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
इस समस्या पर गंभीर शासन ने 10 अगस्त को कृमि मुक्ति दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन देहात क्षेत्र के तमाम स्कूलों में शिक्षक बच्चों को डीवर्मिंग के लिए दवा खिलाएंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने 2.29 लाख बच्चों को दवा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि स्कूलों में जल्द ही दवाएं भेज दी जाएंगी।