फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   divorced lady throw child

Hapur News: तलाकशुदा महिला ने कूड़े के ढेर पर फेंकी थी बच्ची

Mon, 25 Sep 2023 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 25 Sep 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
divorced lady throw child
धौलाना। दस माह की दुधमुंही बच्ची को कूड़े के ढेर पर फैंककर जाने वाली मां को पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद ढूंढ निकाला। मूल रूप से बिहार की रहने वाली तलाकशुदा महिला ने खुद ही बच्ची को इसलिए कूड़े के ढेर पर फैंक दिया था, क्योंकि उसे नौकरी करने में परेशानी होती थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि खिचरा गांव से सूचना मिली कि बच्ची की मां गांव में ही नौशाद के मकान में किराए पर रहती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई तो बच्ची की मां का पता चल गया। महिला तलाकशुदा है और बच्ची का जन्म तलाक होने के बाद हुआ है। पिछले एक साल से वह अपनी बहन के यहां रह रही है, गरीबी के चलते बच्ची का पालन पोषण करने में वह असमर्थ थी। जिसके चलते वह गांव खिचरा स्थित सहारा अस्पताल के पीछे गली में कूड़े के ढेर के पास छोड़ गई। इसके अलावा वह एक फैक्टरी में नौकरी भी करती है और उसे बच्ची के साथ नौकरी करने में दिक्कत आ रही थी। पुलिस ने बच्ची को बाल कल्याण समिति के माध्यम से पुन: बच्ची की मां को सौंपा है। उसे सख्त हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed