फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   district panchayat member Kamil Out of sp.

जिला पंचायत सदस्य कामिल सपा से बाहर

Sat, 09 Jan 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 09 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
district panchayat member Kamil Out of sp.
सपा के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते कामिल को भाजपाइयों का साथ देने पर सपा के जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर ने पार्टी से निष्कासित कर दिया। उनका दावा है कि सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव ईमानदारी और लोकतंात्रिक तरीके से लड़ा और जीत हासिल की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे आयोजित प्रेस वार्ता में किशन सिंह तोमर ने सपा के टिकट पर जीते कामिल को मुंह पर कपड़ा लपेटकर केंद्रीय मंत्री द्वारा अपनी कार में आए जाने की घटना को गैर लोकतांत्रिक बताया। इसके बावजूद सपा की प्रत्याशी रजनी लता खटीक एक वोट से जिला पंचायत अध्यक्ष हापुड़ के पद पर निर्वाचित हो गई।
विज्ञापन


सपा के जिलाध्यक्ष तोमर ने केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री के उस बयान की निंदा की है कि जिसमें उन्होंने कहा कि दाल अधिक खाई जा रही है, इसलिए महंगी हो गई। उनका कहना था कि जनता के पास सब्जी महंगी होने पर दाल ही सबसे सस्ती बचती थी, जिससे रोटियां खाकर लोग काम चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के प्रदेश सचिव और अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं सुनीता यादव के पति सतपाल यादव ने कहा कि गद्दारों का पार्टी में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि गढ़ गंगा मेला को सरकारी मानचित्र पर लाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है और उम्मीद है कि इस बार मेला सरकारी हो जाएगा।

उनके इस कथन का सपा के जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर ने भी समर्थन किया। सतपाल यादव ने एक भी जिला पंचायत सदस्य को जबरन रोकने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि नवीन शर्मा, इश्ते की पत्नी अकलीमा और सलेक कसाना की पत्नी शशी कसाना ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा प्रत्याशी का समर्थन कर पूर्ण सहयोग किया है।


वहां पर जिला प्रवक्ता राजेश शर्मा, संजय यादव, दिनेश यादव, अफसार आलम, इश्ते प्रधान, कृष्णवीर गब्बर, अजय  त्यागी, पदम सिंह, मुज्जमिल हयात, कुंवर पाल यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed