फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   District 46 schools will be lighted.

मतदान से पहले बिजली से रोशन होंगे जिले के 46 विद्यालय

Tue, 31 Jan 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 31 Jan 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
District 46 schools will be lighted.
स्कूल - फोटो : Amar Ujala

मतदान से पहले जिले के 46 परिषदीय विद्यालयों को बिजली कनेक्शन मिल जाएंगे। शासन से बेसिक शिक्षा विभाग को इस मद में 6.25 लाख रुपये का बजट मिल चुका है। कनेक्शन के संबंध में विभागीय अफसरों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बात कर ली है।

विज्ञापन


जिले में करीब 700 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें करीब 46 विद्यालय ऐसे हैं, जहां बिजली कनेक्शन नहीं है। हापुड़ के 29, गढ़मुक्तेश्वर के 11 और पिलखुवा के 6 विद्यालय विद्युत आपूर्ति से वंचित हैं। इन विद्यालयों को पोलिंग बूथ भी बनाया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में मतदान कर्मियों और वोटरों की सुविधा के लिए शासन ने इन स्कूलों में बिजली कनेक्शन दिलाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग को शासन की ओर से 6.25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने चिह्नित विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन कराने के लिए ऊर्जा निगम के अफसरों से बातचीत कर ली है।


कनेक्शन संबंधी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जल्द ही इन विद्यालयों में बिजली के कनेक्शन हो जाएंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि 46 विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन के लिए शासन से बजट मिल चुका है। जल्द ही बिजली का कनेक्शन करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed