{"_id":"585a942b4f1c1ba107e3951d","slug":"disposal-of-demands-are-not-raging-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों का निस्तारण न होने पर भड़के शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों का निस्तारण न होने पर भड़के शिक्षक
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 21 Dec 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
भड़के शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बुधवार को शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इसके बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर जल्द समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने बताया कि वह सरकार के समक्ष लंबे समय से विभिन्न मांगों के निस्तारण की आवाज उठा रहे हैं,
विज्ञापन
लेकिन समस्या का समाधान तो दूर आश्वासन के बावजूद कोई राहत नहीं मिल रही है। इससे शिक्षकों को बेहद परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की मुख्य मांग पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिलाने,
विज्ञापन
मृतक आश्रितों को शिक्षक पद पर नियुक्ति करने और वेतनमान में बढ़ोत्तरी आदि हैं। प्रदर्शन करने वालों में संदीप सिरोही, संजय शर्मा, ललित शर्मा, शेखर वर्मा, उमेश, दीप्ति, पुनीत, आरती वर्मा, गितेश पांडेय, आरती आदि रहे।