फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dirty toilets, shabby building, that's old school state

जर्जर भवन-गंदे शौचालय, ये है राजकीय कन्या विद्यालय

Mon, 29 Aug 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 29 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Dirty toilets, shabby building, that's old school state
school - फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय के पास स्थित  राजकीय कन्या विद्यालय जर्जर भवन, गंदगी से अटे शौचालय और दूषित पानी उगल रहा हैंडपंप ही इसकी पहचान बन गई है। वहीं, आधी आबादी को  बेहतर शिक्षा देने के सरकार के दावे मजाक इस विद्यालय का मजाक उड़ा रहा है। ऐसे में छात्राएं विद्यालय परिसर में ही इधर-उधर छिपकर खुले में शौच करने को मजबूर हैं। व्यवस्थाओं के अभाव में छात्राओं को हैंडपंप का दूषित पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के पास राजकीय कन्या विद्यालय सरकार की उपेक्षा का दंश झेल रहा हैं। यह विद्यालय पूर्णतया प्रदेश सरकार के अधीन है, ऐसे में स्कूल में विकास कार्य या व्यवस्था बनाने के लिए कोई प्रशासनिक अधिकारी हस्ताक्षेप नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


आलम यह है कि विद्यालय में शौचालय तो टूट चुके हैं। कुछ नए बनाए गए हैं, लेकिन सफाई के अभाव में गंदगी से अटे पड़े हैं। इन शौचालयों में जाना तो दूर पास से गुजरना मुश्किल है। यही कारण है कि छात्राएं विद्यालय प्रांगण में इधर-उधर छिपकर शौच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडपंपों का दूषित जल पीने को मजबूर छात्राएं
हापुड़। जल निगम के अधिकारी हापुड़ के अधिकांश हैंडपंपों से जहरीला पानी निकलने की पुष्टि कर चुके हैं। ऐसे में राजकीय कन्या विद्यालय में आरओ युक्त पानी की व्यवस्था नहीं की गई है, छात्राएं हैंडपंप का ही पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं।

कक्षाओं में नहीं है बिजली
हापुड़। कहने को तो यह विद्यालय सीधे प्रदेश सरकार के अधीन आता है, लेकिन यहां कक्षाओं में प्रकाश तक की व्यवस्था नहीं है। विद्यालय में बिजली का कनेक्शन होते हुए भी सिर्फ प्रधानाचार्य कक्ष में बिजली जलती है। छात्राएं गर्मी में पसीनों से लथपथ होकर पढ़ने को मजबूर हैं।


टूटी खिड़कियों से कक्षाओं में बंदरों का आतंक
हापुड़। विद्यालय कक्षाओं में लगी खिड़कियां टूट चुकी हैं। बंदर बाहर से कक्षाओं में घुस जाते हैं और छात्राओं की किताबें ले जाकर फाड़ देते हैं। ऐसे में छात्राओं में भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed