{"_id":"580631174f1c1b592c703893","slug":"diploma-engineers-bike-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":" डिप्लोमा इंजीनियर्स ने बाइक रैली निकाल जताया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा इंजीनियर्स ने बाइक रैली निकाल जताया विरोध
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 18 Oct 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
बाइक रैली निकाल जताया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
अनिश्चितकालीन हड़ताल के 22 वें दिन डिप्लोमा इंजीनियर्स ने मंगलवार को बाइक रैली निकालकर विरोध जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन
मंगलवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स नगर पालिका स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुए। संघर्ष समिति के चैयरमैन डीके शर्मा ने कहा कि महासंघ पिछले काफी दिनों से ग्रेड पे-4800 रुपये किए जाने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
सरकार द्वारा सहमति बनने के बाद भी वादा खिलाफी की जा रही है, जिससे डिप्लोमा इंजीनियर्स में रोष व्याप्त है। महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय सिंह तोमर ने कहा कि उनके हड़ताल पर चले जाने से अरबों रुपये के विकास कार्य ठप हो गए हैं
विज्ञापन
और सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके बाद भी सरकार हमारी मांगों को सुनने को तैयार नहीं है। बाइक रैली नगर पालिका स्थित धरना स्थल से शुरू होकर रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड होते हुए जिला मुख्यालय पर समाप्त हुई।
इसके बाद महासंघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह तोमर व संचालन जिला सचिव भारत भूषण अभीर ने की।