{"_id":"66c0d6904ae66f23f50bfe89","slug":"dios-inspection-school-hapur-news-c-306-1-gha1001-108839-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मीड-डे मील का राशन खराब, शौचालयों में मिली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मीड-डे मील का राशन खराब, शौचालयों में मिली गंदगी
Sat, 17 Aug 2024 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शनिवार को डीआईओएस डॉ. विनीता सिंह ने शनिवार को मेरठ रोड स्थित जनता इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। जहां शौचालयों में गंदगी और मध्याहन भोजन में बरती जा रही लापरवाही को लेकर वह भड़क गईं। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
डीआईओएस ने सबसे पहले परिसर में सफाई और छात्रों के बैठने की व्यवस्था देखी। इस दौरान छात्रों के शौचालयों में गंदगी देखकर वह काफी नाराज हुईं, डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को तुरंत ही कॉलेज परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। जिसके बाद वह रसोईघर में पहुंची। जहां गंदगी और खाद्य सामग्री को बेतरतीब ढंग से रखा देखा, तो वह भड़क गईं। उन्होंने वहां पर रखे आटा, चीनी व अन्य खाद्य सामग्री की जांच की। तो सब कुछ खराब पाया गया। वहीं दस बजे तक भी रसोइया कॉलेज में नहीं पहुंची। मध्याहन भोजन के सामान और रसोईघर की हालत देखकर उन्होंने शिक्षकों से पूछा, तो वह कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दे सके।
कोट -
कॉलेज में सफाई और मध्याहन भोजन की व्यवस्था को लेकर घोर लापरवाही बरती जा रही है। खाद्य सामग्री और रसोई की हालत देखकर ऐसा लगता है कि यहां छात्रों को काफी समय से भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इस संबंध में स्कूल प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। - डॉ.विनीता सिंह, डीआईओएस