{"_id":"6908d5f84468af70dc02b938","slug":"dios-injured-in-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-132369-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पक्काबाग चौराहे पर कार से भिड़ी बस, डीआईओएस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पक्काबाग चौराहे पर कार से भिड़ी बस, डीआईओएस घायल
Mon, 03 Nov 2025 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 03 Nov 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के पक्काबाग चौराहे पर डीआईओएस श्वेता पूठिया की कार में एक बस के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में डीआईओएस और स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। चालक बस को छोड़कर मौके से भाग गया। इस दौरान गढ़ रोड पर लंबा जाम लग गया। मौैके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जाम खुलवाया।
सोमवार सुबह डीआईओएस कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक आकाश गहलौत की कार चितौली रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। वह गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर से डीआईओएस कार्यालय आ रहे थे। हादसे में आकाश को गंभीर चोटें आईं और उन्हें गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर आकाश के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए डीआईओएस डॉ. श्वेता पुठिया अस्पताल पहुंची थीं। वापसी के दौरान जैसे ही उनकी कार गढ़ रोड पर पक्काबाग चौराहे के पास पहुंची तो एक निजी बस ने पीछे से उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर से डॉ. पुठिया को पीठ, हाथ और गर्दन में अंदरूनी चोटें आईं। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक स्कूटी सवार महिला भी चपेट में आने से घायल हो गई।
चालक बस को छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे के बाद गढ़ रोड पर लंबा जाम लग गया। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। जिसके काफी देर बाद यातायात सुचारु हो सका। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि मामले में की जांच की जा रही है, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।