फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dhaulana vidhayak

सरकार किसान व गरीबों के हित में कर रही काम : धर्मेश तोमर

Wed, 08 Jan 2025 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 08 Jan 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
dhaulana vidhayak
धौलाना। ग्राम इकलैंडी में भाजपा विधायक धर्मेश तोमर ने गरीब बेसहारा लोगों को कंबल वितरण कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकार किसान व गरीबों के हित में काम कर रही है। कार्यक्रम से पूर्व विधायक धर्मेश तोमर ने गांव के तीन मुख्य मार्गों का सीसी रोड कार्य पूर्ण होने पर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि किसी गरीब की ठंड से मौत न हो इसको लेकर शासन व प्रशासन प्रयासरत है। सरकार किसान व गरीबों के हित में काम कर रही है। ठंड से बचाने के लिए गरीबों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। गांव इकलैंडी में लेखपाल की ओर से चिंहित किए गए 80 लोगों को एक कार्यक्रम में कंबल वितरण किए गए। विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने गांव के जर्जर और बहुप्रतीक्षित मार्गों को सुगम बनाने की दिशा में प्रयास करते हुए विभिन्न तीन स्थानों पर करीब 18 लाख रुपये की लागत से 250 मीटर की सीसी रोड बनवाया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर ग्राम प्रधान अरविंद सिंह सिसौदिया, जयभगवान सिंह, जसवंत सिंह, आसकरण सिंह, विनोद बाबा, मनोज सिंह, उमेश राणा, कृष्ण राणा, जसवंत सिंह, सीता राम, धर्मवीर सिंह, सतीश इंद्रभूषण शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed