फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dggamar bus and mini-truck collision.

डग्गामार बस और मिनी ट्रक में भिड़ंत, तीन घायल

Thu, 29 Sep 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 29 Sep 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
Dggamar bus and mini-truck collision.
डग्गामार बस और मिनी ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर एक डग्गामार बस और मिनी ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्थानीय नर्सिंगहोम से हापुड़ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


हादसे के कारण हाईवे पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया। सिंभावली में बड़े बिजलीघर के पास नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे
विज्ञापन


मवेशी लादकर हापुड़ की तरफ जा रहे मिनी ट्रक और सामने से आ रही डग्गामार बस में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मिनी ट्रक का चालक, क्लीनर और मवेशी कारोबारी निवासी हापुड़ घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में उन्हें हापुड़ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक और परिचालक बस को छोड़कर भाग निकले।

हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। इससे दिल्ली-मुरादाबाद जाने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। क्रेन मंगाकर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया। करीब एक घंटे बाद वाहनों का आवागमन सुचारु हो पाया।


वहीं नेशनल हाईवे पर गाय को बचाने के प्रयास में दिल्ली से लौट रहा बुलंदशहर के गांव घंसूरपुर निवासी सोहनपाल अनियंत्रित होकर गिर गया। राहगीरों ने उसे स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed