फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Devotees took a dip in the Ganga on moon

अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Mon, 04 Jul 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़ Updated Mon, 04 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip in the Ganga on moon
गंगा स्नान - फोटो : ANI

सोमवती अमावस्या पर सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। पूजा-अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान कर परिवार की समृद्धि की कामना के साथ निराश्रितों को वस्त्र व अन्य वस्तुएं दान की। इस दौरान ‘हर-हर गंगे’ के जयकारे से ब्रजघाट का हर कोना गूंजता रहा।

विज्ञापन


धर, भोर से ही गंगा स्नान करने वालों का रेला उमड़ने से ब्रजघाट की ओर जाने वाले रास्तों पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत पश्चिमी यूपी के श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला एक दिन पहले से शुरू हो गया था। इसके चलते ब्रजघाट तीर्थ नगरी के धर्मशाला, मंदिर व आश्रम आदि फुल रहे। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ी। पक्का बांध, आरती प्लेटफार्म, मुख्य बाजार, शिव चौक, घंटाघर और रेलवे स्टेशन रोड पर जगह-जगह लोग डेरा जमाए दिखे।
विज्ञापन


सोमवार को तड़के चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में ‘हर-हर गंगे’ के जयकारों के बीच मोक्ष दायिनी में डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हुआ और सूर्यास्त तक चलता रहा। गंगा स्नान के बाद अधिकांश श्रद्धालुओं ने वहां मौजूद कर्मकांडी पंडितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुन मंदिरों में जाकर अपने ईष्ट के समक्ष मत्था टेककर परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की पूजा और परिक्रमा कर सुहाग की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान सास-ननद समेत बुजुर्ग महिलाओं को भोजन-वस्त्र का उपहार देकर आशीर्वाद लिया।


उधर, अमावस्या के पावन पर्व पर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, बुलंदशहर आदि नगरों से आए धनाढ्यों ने गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र का दान किया। कई स्थानों पर शीतल जल की प्याऊ लगाकर राहगीरों को पानी पिलाया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed