{"_id":"58e66ea24f1c1bdc315b6e00","slug":"deposit-early-detail-of-election-expenditure","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द से जल्द जमा करायें चुनावी व्यय का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द से जल्द जमा करायें चुनावी व्यय का ब्यौरा
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Thu, 06 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
other
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा किये गए व्यय का ब्यौरा अभी तक जमा नहीं किया गया है। जिसे लेकर शाम को डीएम कैंप कार्यालय पर बैठक आयोजित की गयी।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अनिल ढींगरा ने कहा कि रिटर्निंग आफिसर व व्यय निरीक्षण सैल को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्याशियों के चुनावी व्यय का ब्यौरा तुरंत जमा करायें। उन्होंने कहा कि कई बार कोशिशों के बावजूद प्रत्याशियों द्वारा जमा कराये जा रहे दस्तावेजों में बड़ी खामियां पायी जा रही हैं।
विज्ञापन
ऐसे में प्रत्याशियों को सही जानकारी देकर उनसे पूरा ब्यौरा लेकर जल्द से जल्द जमा करायें। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर इस संबंध में बैठक आयोजित होनी है जिसमें प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को ही इस संबंध में सभी ब्यौरा पूर्ण रूप से ले लिया जाए। बैठक में व्यय प्रेक्षक सहित सभी एसडीएम एवं व्यय निरीक्षण सैल के अधिकारी मौजूद थे।