फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Demand for compensation for acquired land

Hapur News: अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Demand for compensation for acquired land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग 709 में अधिग्रहीत की गई भूमि का उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर कई गांवों के किसानों ने सोमवार को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को पत्र दिया है।

गांव दौताई, मानकचौक, मुरादपुर जनूपुरा समेत अन्य गांवों के किसानों ने पत्र दिया है। जिनका कहना है कि मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण में किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है। लेकिन एनएचएआई द्वारा अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा काफी कम दिया जा रहा है। पहले भी भूमि अधिग्रहण किए जाने के बाद काफी कम मुआवजा दिया गया। वर्तमान में दर्जनों किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है, लेकिन उचित मुआवजा नहीं मिलने के चलते किसान अपनी भूमि सड़क चौड़ीकरण में देने के लिए तैयार नहीं हैं। किसानों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए अधिग्रहीत की जा रही भूमि का मुआवजा बाजारी मूल्य के अनुसार दिलाए जाने की मांग की है। इस दौरान पर डॉ. शोएब, तारिक, मौलाना अय्यूब, तोहिद, अमित, माजिद, खालिद, रिजवान, असलम, फर्ज मोहम्मद, अनवर समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed