फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Delhi resident loots Rs 17 lakh at gunpoint from cloth merchant in car on highway

Hapur News: हाईवे पर दिल्ली निवासी कार सवार कपड़ा व्यापारी से गन प्वाइंट पर 17 लाख लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Delhi resident loots Rs 17 lakh at gunpoint from cloth merchant in car on highway
हापुड़। हाईवे 09 पर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम मुरादाबाद से क्लेक्शन लेकर लौट रहे कपड़ा व्यापारी की कार को ओवरटेक कर दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर 16.92 लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गोली मारने की धमकी देकर भाग निकले। व्यापारी ने लूट के बाद दिल्ली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। मामले में पुलिस व्यापारी के चालक को ही संदिग्ध मान रही है और उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली के थाना गांधी नगर की राजगढ़ काॅलोनी गली नंबर चार निवासी रतनलाल जैन का कपड़ों का कारोबार है। दर्ज रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि रविवार देर शाम चालक लक्ष्य के साथ कार से मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्र से पेमेंट की उगाही कर वापस दिल्ली लौट रहे थे। रात करीब 9:30 बजे जैसे ही हाईवे 09 पर बाबूगढ़ के पास शिवा ढाबे के पास पहुंचे तो अचानक पीछे से आई एक कार ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया। इससे पहले की व्यापारी कुछ समझ पाते अचानक कार से उतरे दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल के बल पर आतंकित करते हुए उनकी कार में रखे दो थैलाें में भरे 16.92 लाख रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना से व्यापारी इतनी दहशत में आ गए कि उन्होंने दिल्ली जाकर अपने एक भाजपा नेता दोस्त को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली से हापुड़ पुलिस को मामले की सूचना दी गई। देर रात लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए और मामले की जांच शुरू की गई। पहले व्यापारी घटना स्थल गढ़ कोतवाली बता रहे थे, लेकिन बाद में पता चला कि लूट बाबूगढ़ क्षेत्र में शिवा ढाबे के पास हुई है। एसपी ज्ञानंजय समेत अन्य अधिकारियों ने रात में ही मौके पहुंचकर जांच की। पुलिस ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मामले में व्यापारी के चालक की ही भूमिका संदिग्ध-
घटना में पुलिस चालक की भूमिका संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों की माने तो अभी तक की जांच में चालक की संलिप्तता पाई गई है और आशंका है कि उसने ही अपने परिजनों के साथ मिलकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश और लूटी गई रकम की रिकवरी के लिए लगातार दबिश दे रही है। ऐसे में पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed