{"_id":"588f56214f1c1b0b13e801a1","slug":"defaulters-will-charge-3-50-crore-power-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"567 बकाएदारों से 3.50 करोड़ वसूलेगा बिजली निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
567 बकाएदारों से 3.50 करोड़ वसूलेगा बिजली निगम
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 30 Jan 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिवीजन क्षेत्र के 567 बकायेदारों से 3.50 करोड़ का बकाया बिल वसूलने के लिए बिजली निगम सख्ती करेगा। हर उपभोक्ता के पास 50 हजार से एक लाख रुपये तक का बिल बकाया है। इसके लिए नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
हापुड़ डिवीजन क्षेत्र के ऐसे 567 उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली गई है। जिन पर निगम का 3.50 करोड़ रुपये बकाया है। मुख्य बात यह है कि इनमें हर उपभोक्ता पर 50 हजार से एक लाख रुपये तक का बिल बकाया चल रहा है।
विज्ञापन
कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद भी बकाएदार बेपरवाह बने हुए हैं। अब ऊर्जा निगम के अफसरों ने इन बकायेदारों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्रवार अवर अभियंताओं को सूची उपलब्ध कराकर वसूली के सख्ती से निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उदासीनता बरतने पर बकायेदार के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीओ यशेंद्र कुमार का कहना है कि 567 बकायेदारों की सूची तैयार की जा चुकी है। जल्द बकायेदार बिल जमा करा दें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।