फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Deadly attack on real brothers after entering the house

Hapur News: घर में घुसकर सगे भाइयों पर किया जानलेवा हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on real brothers after entering the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के कस्बा बाबूगढ़ छावनी में घर में घुसकर कुछ लोगों ने सगे भाइयों पर चाकू व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों भाइयों ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए थाने पहुंचे लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने उल्टा आरोपियों से सांठगांठ कर दोनों भाइयों पर ही कार्रवाई कर दी। अब न्यायालय के आदेश पर तीन नामजद व्यक्तियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कस्बा निवासी रेखा ने बताया कि 25 मार्च को उनके बेटे करन व संजू का मोहल्ले के ही साजन, रोहन व विकास से कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। इसके कुछ देर बाद आरोपी चाकू व लाठी-डंडे लेकर जबरन उसके घर में घुस आए और उसके दोनों बेटों पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल अवस्था में उसके दोनों बेटे थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई न करते हुए उल्टा उसके दोनों बेटों को ही थाने में बंद कर दिया। इस दौरान पुलिस ने उससे मामले में समझौता करने की एवज में एक लाख रुपये की मांग भी की।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ कर उनके तीनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर फर्जी चाकू लगाकर उनके बेटे संजू को जेल भेज दिया। जबकि पुलिस द्वारा कराए गए मेडिकल में उसके बेटे के पेट में चाकू का घाव दिखाया गया था। इसके अलावा पुलिस ने उसके दूसरे पुत्र करन का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। 27 मार्च को उसने इसकी शिकायत एसपी व मु यमंत्री पोर्टल पर की। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में वह न्यायालय की शरण में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीन नामजद व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed