{"_id":"68728cdae146e217c205b1a1","slug":"dead-body-found-of-arib-hapur-news-c-135-1-hpr1002-127259-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सलाई गांव में 20 घंटे बाद तालाब से निकाला आरिब का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सलाई गांव में 20 घंटे बाद तालाब से निकाला आरिब का शव
Sat, 12 Jul 2025 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 12 Jul 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव सलाई में शुक्रवार दोपहर दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए आठ वर्षीय आरिब का शव शनिवार की सुबह गोताखार, ग्रामीणों ने जेसीबी के माध्यम से करीब 20 घंटे बाद निकाला। गमगीन माहौल में आरिब के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।
गांव सलाई निवासी व मेडिकल संचालक नौशेर का आठ वर्षीय पुत्र आरिब शुक्रवार की दोपहर बरसात के दौरान अपने दोस्तों के साथ गांव स्थित तालाब में नहाने के लिए गया था, सभी बच्चे तालाब में नहा रहे थे। इसी बीच आरिब गहरे पानी में जाकर डूब गया था।
बच्चों के शोर मचाने पर परिजन व सैकड़ों ग्रामीण तालाब पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने हिम्मत कर आरिब को तालाब में ढूंढने का प्रयास भी किया था, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद जेसीबी व गोताखोरों को भी मौके पर बुलाया गया। शुक्रवार देर शाम तक भी आरिब का कुछ सुराग नहीं लगा था। शनिवार की सुबह जेसीबी से दोबारा तालाब में आरिब को तलाश किया गया। कई घंटों बाद आरिब का शव बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे थे। आरिब तीन भाई व एक बहन में तीसरे नंबर का था। सीओ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से जांच कराने से भी मना कर दिया गया है। जिसके बाद किशोर के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।