{"_id":"679d02f61ba01806bd0504bb","slug":"dead-body-found-of-a-missing-men-hapur-news-c-135-1-hpr1001-119841-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: लापता व्यक्ति की चितौली मार्ग किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: लापता व्यक्ति की चितौली मार्ग किनारे मिला शव
Fri, 31 Jan 2025 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 31 Jan 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर के मोहल्ला ईदगाह कॉलोनी से बृहस्पतिवार से लापता मुन्ना (55) का शव शुक्रवार को गांव चितौली राेड पर जंगल में मिला। मृतक के गले और शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। आशंका है कि मुन्ना की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस घटना से जुड़े पहलुओं पर जांच कर रही है।
शुक्रवार दोपहर पुलिस को कुछ ग्रामीणों ने सूचना दी कि कोतवाली क्षेत्र में चितौली रोड पर एक व्यक्ति का खेत में शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त ईदगाह कॉलोनी निवासी मुन्ना के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि मुन्ना बृहस्पतिवार की शाम से लापता थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके छह बच्चे हैं, जिसमें तीन पुत्र और तीन पुत्री हैं। वे मजदूरी करके परिवार का किसी तरह पालन पोषण कर रहे थे। परिजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा। परिजनों से पूछताछ और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।