{"_id":"644d536e8848da0d08014173","slug":"dead-body-found-of-a-child-hapur-news-c-30-1-93126-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो दिन से लापता बच्ची का जंगल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो दिन से लापता बच्ची का जंगल में मिला शव
विज्ञापन
सिंभावली। दो दिन से संदिग्ध परिस्थिति में मूक बधिर बच्ची का शव गांव के जंगल में गन्ने के खेत में नग्नावस्था में पड़ा मिला। जिसके शरीर पर चोट के भी काफी निशान हैं। बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के मना करने के बावजूद एसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने समझाबुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
गांव निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी थी। जिसने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम से उसकी छह वर्षीय बेटी अचानक लापता हो गई थी। जो मानसिक रूप से कमजोर होने के साथ ही मूक-बधिर भी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार की सुबह गांव का ही रहने वाला एक बच्चा अपने परिवार के साथ गांव के जंगल में स्थित अपने खेतों पर गया था। जिसे बच्ची का शव पड़ोस के एक गन्ने के खेत में पड़ा दिखाई दिया। जिसने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। बच्चे के परिजनों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। बच्ची का शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी शीलेष कुमार मौके पर पहुंच गए, वहीं मृतका के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।
बच्ची का शव पूरी तरह नग्न था, वहीं शरीर पर चोट के भी काफी निशान मिले हैं। बच्ची के कपड़े पास में ही पड़े मिले। जिसके चलते ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
एसपी और सीओ मौके पर पहुंचे
बच्ची का शव मिलने की सूचना पर एसपी अभिषेक वर्मा और सीओ स्तुति सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया, लेकिन अधिकारियों के समझाने पर परिजन मान गए। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि जैसे बच्ची को जंगली जानवरों द्वारा नोंचा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।