फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dead body found in pond

Hapur News: तालाब में मिला लापता किसान का शव

Wed, 26 Jun 2024 09:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 26 Jun 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
dead body found in pond
गढ़मुक्तेश्वर। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखेडा रहमतपुर में मंगलवार की सुबह से लापता किसान का शव बुधवार को तालाब में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव जखेड़ा रहमतपुर निवासी 60 वर्षीय किसान रामवीर मंगलवार की सुबह घर के निकट ही स्थित अपने घेर में गए थे। करीब 11 बजे परिजन घेर में पहुंचे तो रामवीर उन्हें वहां नहीं मिले। जिसके बाद परिजनों ने गांव समेत आसपास के क्षेत्र में किसान को तलाश किया, लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला। बुधवार को तलाश करने के दौरान परिजनों को किसान का शव घेर के बराबर में स्थित एक तालाब में पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर कब्जे में ले लिया। परिजनों के अनुसार मृतक काफी समय से बीमार थे, जिन्हें कभी-कभी दौरा पड़ता था। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला अचानक तालाब में गिरने से मौत का लग रहा है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed