{"_id":"669eaa43c60e8c0b9602e874","slug":"dead-body-found-in-gangnahar-hapur-news-c-306-1-gha1001-108305-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगनहर में मिला महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगनहर में मिला महिला की मौत
Tue, 23 Jul 2024 12:21 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
सिंभावली। गांव खुड़लिया से दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई महिला का शव नयाबांस के निकट मध्य गंगा नहर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मकान के विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव खुड़लिया निवासी महेश सिंह की पत्नी कौशल्या शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार की शाम को महिला के बेटे ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन सोमवार की सुबह गांव नयाबांस के पास मध्य गंगा नहर रेग्यूलेटर के पास महिला का शव झाड़ियों में अटका मिला। ग्रामीणों ने शव को देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवा कर कब्जे में ले लिया। परिजनों ने मृतका की शिनाख्त की। मृतका के भाई हरपाल सिंह निवासी गांव बछलौता ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन की शादी 20 साल पहले हुई थी। जिसका एक मकान सिंभावली में है, जिसे बेचने को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के कारण ही बहन के पति ने अपने दो बेटों और दोनों पुत्रवधू के साथ मिलकर उसकी बहन की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया।
कोट -
महिला के लापता होने की सूचना रविवार की शाम को मिली थी। सोमवार सुबह उसका नहर से शव मिल गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।- आशुतोष शिवम, सीओ