{"_id":"58a46da84f1c1b0c6dd83ef6","slug":"day-out-in-the-city-were-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":" फिर दिन निकलते ही शहर में लगा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर दिन निकलते ही शहर में लगा जाम
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 15 Feb 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
शहर में लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रोजाना लगने वाला जाम लोगों की परेशानी का सबब बनता जा रहा है। बुधवार को भी दिन निकलते ही शहर की सड़कें जाम हो गईं। दिन भर रुक-रुक कर लगने वाले जाम के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी लगने से कारण शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। इसका खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को भी दिन निकलते ही सड़कों पर जाम के कारण वाहनों के पहिए थम गए।
विज्ञापन
वाहनों की रफ्तार रुक जाने के कारण कुछ ही देर में तहसील चौपला, मेरठ तिराहा, दिल्ली रोड, गढ़ रोड पर भयंकर जाम लग गया। जाम में फंसकर लोगों को परेशान होना पड़ा। कई वाहनों चालकों में एक दूसरे से पहले निकलने की होड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
जाम के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। यातायात पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर लोगों को राहत दिलाई।
यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि अधिकतर यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चुनाव में लगी हुई है। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम लग रहा है।