फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dairy worker dies after being hit by a train

Hapur News: ट्रेन से कटकर डेयरीकर्मी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dairy worker dies after being hit by a train
गढ़मुक्तेश्वर। रेलवे स्टेशन पर पानी पीने के लिए उतरे गजरौला निवासी डेयरी कर्मी नरेंद्र शर्मा की शुक्रवार शाम ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के वसंत विहार निवासी नरेंद्र शर्मा धौलाना क्षेत्र में स्थित एक डेयरी प्लांट पर अकाउंटेंट के पद पर काम करते थे। नरेंद्र शुक्रवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर प्लांट से गजरौला जा रहे थे। देर शाम कुछ देर के लिए गढ़ रेलवे स्टेशन पर रूकी। इस दौरान नरेंद्र पानी पीने के लिए स्टेशन पर उतर गए।
विज्ञापन

इसी बीच ट्रेन चलने लगी। नरेंद्र ने भाग कर डिब्बे में चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उनका पैर प्लेटफार्म और डिब्बे के बीच में फंस गया। इससे वह काफी दूर तक ट्रेन के साथ घिसटते रहे और गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर वहां पहुंचे आरपीएफ इंचार्ज केसर सिंह और अन्य कर्मियों ने ट्रेन रूकवाई। तब तक नरेंद्र की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ चौकी प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि शव जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed