{"_id":"57b88a8c4f1c1ba2506ed945","slug":"cut-the-connection-of-20-defaulters","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 बकाएदारों के कनेक्शन काटे, 18 के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 बकाएदारों के कनेक्शन काटे, 18 के खिलाफ रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 20 Aug 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहरा और उपैड़ा बिजलीघर से जुड़े तीनों गांवों में शनिवार को बिजली निगम व विजिलेंस के अफसरों ने छापामार अभियान चलाया। इस दौरान बिल बकाया होने पर 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। 18 के खिलाफ विभिन्न थानों में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए 80 हजार का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रवर्तन दल अंजना सिंह व विजिलेंस अभियंता धर्मेंद्र कुमार, एसडीओ प्रवीन कुमार, अवर अभियंता सुरेश चंद, अनिल कुमार ने बताया कि गोहरा बिजलीघर से जुड़े गांव लौटी में छापामार अभियान के दौरान कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे अनीस अहमद,
विज्ञापन
खुशीराम, बुंदू खां, अब्दुल कलाम, यामीन, महताब, फूल सिंह, जाकिर खां, असलम खां व राकिब खां को पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ थाना मुंडाली में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा थाना बाबूगढ़ के उपैड़ा बिजलीघर से जुड़े गांव रसूलपुर और रमपुरा में छापामार कार्रवाई में रविकरण,
विज्ञापन
पिंटू, सुरेश, ब्रह्म सिंह निवासी रसूलपुर और गांव रमपुरा निवासी सेंसर, अमर सिंह, संजय व सुखवीर को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। दोनों गांवों में छापामार कार्रवाई के दौरान 80 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया।